{"_id":"62acd8733e50e0237f113f3f","slug":"the-riots-of-youth-pelting-stones-and-sticks-on-vehicles-chaos-ensued-ashram-news-noi6548016153","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का उत्पात, वाहनों पर पथराव और डंडे बरसाए, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का उत्पात, वाहनों पर पथराव और डंडे बरसाए, मची अफरातफरी
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को भजनपुरा में उत्पात मचाया। सुबह कुछ नकाबपोश युवा अचानक वजीराबाद रोड पर आ गए और वाहनों पर पथराव और डंडे बरसाने लगे। युवाओं को हंगामा करते देख वहां अफरातफरी मच गई और दहशत में आए लोग इधर-उधर भागने लगे। उपद्रवियों ने दो मिनी बसों पर पथराव कर उनके शीशा तोड़ दिए और पेड़ की डाली को सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल तुरंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उपद्रवी मौके से फरार हो गए थे। खजूरी खास थाने में उपद्रवियों के खिलाफ दंगा, शांति भंग करने व वाहनों में तोड़फोड़ सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो फुटेज की तफ्तीश कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे खजूरी चौक पर कुछ युवक जमा हुए। उनके हाथ में डंडे थे। सभी युवक वहां से अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वजीराबाद रोड पर पहुंचे। भजनपुरा के पास उस जगह पर रुक गए, जहां पर मेट्रो का काम चल रहा है। अचानक युवकों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और जाम लगा दिया। युवक नारेबाजी करने लगे। कुछ युवकों ने पेड़ की डाली को सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी। कुछ युवक अचानक भड़क गए और सड़क किनारे पड़े पत्थर उठाकर वाहनों पर फेंकने लगे। दो मिनी बसों पर पथराव किए जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने वाहनों को छोड़कर दूसरी तरफ भागे। इसी बीच किसी ने उपद्रव की सूचना पुलिस को दे दी।
उपद्रव के बाद इलाके में सांप्रदायिक दंगा होने की अफवाह फैल गई लेकिन समय रहते मौके पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उपद्रवी वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव में दो मिनी बसों के शीशे टूटे हैं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस उपद्रव करने वालों की पहचान करने में जुटी है।