{"_id":"691ddb34f06d3d701a0fda06","slug":"the-problem-of-congestion-and-parking-will-be-solved-mcd-will-build-20-multi-level-parking-lots-ashram-news-c-340-1-del1004-113158-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: भीड़ व पार्किंग की समस्या होगी खत्म, एमसीडी बनाएगी 20 मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: भीड़ व पार्किंग की समस्या होगी खत्म, एमसीडी बनाएगी 20 मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
व्यावसायिक इलाकों, मेट्रो स्टेशनों के आसपास व भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्रों में पार्किंग की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ रही पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए एमसीडी ने बड़ा कदम उठाते हुए शहरभर में 20 नई मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, तीन से चार मल्टी-लेवल पार्किंग के लिए योजना तैयार हो चुकी है, जबकि बाकी स्थानों के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
लक्ष्य है कि अगले दो से तीन वर्षों के भीतर इन पार्किंगों का निर्माण पूरा कर दिया जाए, जिससे सड़कों पर अवैध पार्किंग कम हो और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आए।एमसीडी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्रों, व्यावसायिक इलाकों, मेट्रो स्टेशनों के आसपास और भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्रों में पार्किंग की कमी है। करोल बाग, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, द्वारका, जनकपुरी, शाहदरा, महरौली-बदरपुर रोड, पटेल नगर, साकेत और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मल्टीलेवल पार्किंग की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसी को देखते हुए 20 नई पार्किंगों का नेटवर्क तैयार करने का फैसला लिया है।
सूत्रों के अनुसार, एमसीडी ने करोल बाग, लक्ष्मी नगर और रोहिणी आदि इलाकों में पार्किंग का निर्माण करने की योजना तैयार कर ली हैं। इन स्थानों पर जमीन उपलब्ध है और अगले कुछ महीनों में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बाकी पार्किंगों के लिए एमसीडी भूमि चिह्नित कर रही है, जिसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), राजस्व विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि नई पार्किंगों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। खासतौर पर ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम, डिजिटल पार्किंग सेंसर, सीसीटीवी निगरानी, चार्जिंग पॉइंट, ई-वाहन स्टेशन और 24 घंटे सुरक्षा शामिल है। कई पार्किंगों में व्यावसायिक उपयोग के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों और ऑफिस स्पेस के निर्माण का भी प्रस्ताव है, ताकि परियोजनाओं को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाया जा सके।
एमसीडी का मानना है कि यदि यह योजना समय पर पूरी होती है, तो दिल्ली की सड़कों पर रोजाना खड़े होने वाले लाखों वाहनों से होने वाला ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना न केवल वाहन मालिकों को राहत देगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी, बाजारों की भीड़ कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद करेगी। एमसीडी ने संकेत दिए हैं कि योजना का टेंडरिंग कार्य 2026 में पूरा किया जाएगा और दो-तीन वर्षों में राजधानी को 20 नई मल्टी-लेवल पार्किंगों की सौगात मिल जाएगी।