फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The miscreant snatched the coil of the woman, caught it and swallowed it

Delhi News: बदमाश ने महिला के कुंडल झपटे, पकड़ा तो निगल गया

Sat, 24 Jun 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
The miscreant snatched the coil of the woman, caught it and swallowed it
न्यू उस्मानपुर इलाके की वारदात, महिला ने बहू की मदद से आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

आरोपी जीटीबी अस्पताल में भर्ती, पेट से कुंडल निकालने का प्रयास कर रहे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के कान से कुंडल झपट लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश के पीछे भागी। इस दौरान आरोपी ने महिला का पर्स भी लूट लिया। महिला अपनी बहू के साथ बदमाश के पीछे भागी और बाइक समेत नीचे गिरा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने महिला का कुंडल निगल लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता फूलन देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी मुस्तफाबाद निवासी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की मदद से आरोपी के पेट से कुंडल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, फूलन देवी परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात को साढ़े तीन पुश्ता से पैदल अपने घर जा रही थीं। बाइक पर आए बदमाश ने उनके कान से कुंडल झपट लिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों ने आरोपी को दवा दी है, उसके पेट से कुंडल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed