{"_id":"60c62ce9ce245417c551ac10","slug":"the-minar-of-jama-masjid-damaged-by-the-storm-can-be-dangerour","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: जानलेवा हो सकती है आंधी से क्षतिग्रस्त जामा मस्जिद की मीनार, शाही इमाम ने की पीएम मोदी से यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: जानलेवा हो सकती है आंधी से क्षतिग्रस्त जामा मस्जिद की मीनार, शाही इमाम ने की पीएम मोदी से यह अपील
Sun, 13 Jun 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:37 PM IST
सार
साल 1965 से ही जामा मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख में है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने रविवार को अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द विरासत विशेषज्ञों को जामा मस्जिद के बारे में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
जामा मस्जिद
- फोटो : रवि बत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले हफ्ते से अब तक लगातार दो बार धूल भरी आंधी आने से पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में 4 जून को आई तेज आंधी-तूफान से जामा मस्जिद की दक्षिणी मीनार का करीब दो मीटर लंबा हिस्सा टूटकर फर्श पर गिर गया। इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। लेकिन दो दिन पहले फिर से आई तेज आंधी में इसी मीनार का एक और हिस्सा टूटकर लटक गया है। यह कभी भी गिर सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
साल 1965 से ही जामा मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख में है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने रविवार को अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द विरासत विशेषज्ञों को जामा मस्जिद के बारे में संज्ञान लेना चाहिए। जामा मस्जिद के कुछ हिस्सों में तत्काल मरम्मत की जरुरत है।
विज्ञापन
शाहजहां ने 17वीं सदी में जामा मस्जिद का निर्माण करवाया था। मौजूदा समय यह राजधानी दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। लेकिन एक हफ्ते पहले तेज आंधी और बारिश में भव्य मस्जिद की दक्षिणी मीनार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिर गया था। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि इस हादसे के कारण इसके चारों ओर के अन्य पत्थर भी ढीले हो गए हैं। लाल मीनार का गिरा हुआ टुकड़ा करीब दो मीटर लंबा, 12-18 इंच चौड़ा और करीब 2.5 इंच मोटा है। इसके साथ कई अन्य छोटे टुकड़े भी गिर गए हैं। दो दिन पहले दिल्ली में फिर से आई आंधी के कारण यह मीनार और भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मीनार में लगा एक बड़े पत्थर का टुकड़ा लटका हुआ है और यह कभी भी गिर सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मस्जिद की मरम्मत करवाने के लिए तत्काल एएसआई को आदेश देने की अपील की है, पिछले हफ्ते भी उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जामा मस्जिद को दुरुस्त कराने के लिए आग्रह किया था।