{"_id":"687e4dd1b12a45961801d473","slug":"the-kanwar-carried-on-four-shoulders-is-a-special-center-of-attraction-ashram-news-c-340-1-del1004-98271-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चार कंधों पर उठाकर चलने वाली कांवड़ विशेष आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चार कंधों पर उठाकर चलने वाली कांवड़ विशेष आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
आधुनिक रंग में दिख रहे महादेव, कलशों में गंगाजल भरकर ला रहे कांवड़िये
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शिव भक्तों की आस्था ने राजधानी की सड़कों को धार्मिक रंगों में रंग दिया है। कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुंच रही है, वैसे-वैसे सड़कों पर अनोखी और आकर्षक कांवड़ देखने को मिल रही है।
कोई कंधे पर शिवजी की प्रतिमा लेकर चल रहा है, तो कोई बड़े-बड़े कलशों में गंगाजल भरकर चल रहा है। इस साल का विशेष आकर्षण चार कंधों पर उठाकर चलने वाली कांवड़ है, जिसे कांवड़िये बदल-बदलकर उठा रहे हैं। सड़कों पर तरह-तरह की रोशनी, धार्मिक प्रतीक और भगवान शिव और माता पार्वती के दृश्यों से सजी कांवड़ और झांकियों की सजावट देखने लायक है। लोग सड़कों पर रुक-रुक कर इन कांवड़ियों की तस्वीरें लेकर जयकारे लगा रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए कांवड़ शिविर अब पूरी तरह भर चुके हैं। जगह की कमी के कारण कई कांवड़िये सड़कों पर ही अपनी कांवड़ रखकर आराम कर रहे हैं। कई जगहों पर तो कांवड़िये सड़क पर ही सोते हुए दिखे।
महिला कांवड़ियों के लिए पिंक कैंप
दिल्ली में पहली बार महिला कांवड़ियों के लिए अलग से पिंक कैंप की शुरुआत हुई है। इसमें वालंटियर्स भी पिंक ड्रेस पहनी हुई महिलाएं हैं। अभी तक महिला कांवड़ियों के लिए कोई अलग कैंप नहीं होता था। जरूरत पड़ने पर पुरुष कांवड़ियों के कैंप में ही महिला कांवड़ियों को जगह दे दी जाती थी। कैंप की संयोजिका दीप्ति जोशी और स्थानीय पार्षद वीर सिंह पवार ने बताया कि इस कैंप में महिला कांवड़ियों को हर तरह की सुविधा दी गई है। कैंप में नहाने और बाथरूम की खास व्यवस्था की गई है।