फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The government released Rs 820 crore to MCD and Rs 146 crore to DJB

Delhi News: सरकार ने एमसीडी को 820 और डीजेबी को जारी किए 146 करोड़ रुपये

Fri, 06 Jun 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
The government released Rs 820 crore to MCD and Rs 146 crore to DJB
सरकार ने एमसीडी को 820 और डीजेबी को जारी किए 146 करोड़ रुपये
विज्ञापन

- स्थानीय निकाय को मिली पहली किस्त, दिल्ली जल बोर्ड उपलब्ध करवाएगा मुफ्त पेयजल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम को 820 करोड़ की राशि जारी कर दी है। एमसीडी के संचालन व विकास कार्यों के लिए दिल्ली सरकार के तरफ से यह पहली किश्त है। इसके अलावा सरकार ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को 8 करोड़ रुपये, दिल्ली छावनी बोर्ड को 5.5 करोड़ रुपये भी जारी किए। सरकार ने दिल्लीवालों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली जल बोर्ड को 146 करोड़ रुपये (सब्सिडी) जारी किए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, निकायों को दी गई इस राशि से विकास कार्यों में तेजी आएगी, साथ ही विकसित दिल्ली का सपना भी पूरा होगा। स्थानीय निकायों को यह राशि मूल कर आवंटन (बीटीए) के आधार पर दी जाती है। यह राशि शहरी विकास विभाग ने जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार अब स्थानीय निकायों को उनका वाजिब हक और धनराशि देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी। स्पष्ट उद्देश्य है कि दिल्ली को विकसित राजधानी का रूप देना, जिसमें स्थानीय निकायों का योगदान भी आवश्यक है। इस मद में वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली नगर निगम को 3282.26 करोड़ रुपये एनडीएमसी को 32.36 करोड़ रुपये और दिल्ली छावनी बोर्ड को 22.19 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। डीजेबी को दिए राशि से गर्मी के मौसम में गरीब लोगों को फ्री पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। जल जैसी मूलभूत सेवा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसी सोच के तहत सरकार ने यह जल सब्सिडी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed