फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The crook who specializes in robbery and snatching arrested

Delhi News: लूट और झपटमारी में माहिर बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
The crook who specializes in robbery and snatching arrested
लूट और झपटमारी में माहिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

-चोरी की बाइक से अकेले देता था वारदात को अंजाम, 40 से अधिक मामलों में हो चुका है गिफ्तार
-नौ सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने लूट और झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। वह बाइक चलाते हुए अपने बाएं हाथ से महिलाओं की चेन झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस बदमाश के कब्जे से 9 सोने की चेन और एक चोरी की बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान निहाल विहार निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसपर पहले से 36 मामले दर्ज हैं, जिसमें 13 लूटपाट और सात झपटमारी के हैं। जिले के स्पेशल स्टाफ को 26 अप्रैल को रंजीत के गंदा नाला रघुवीर नगर आने की जानकारी मिली। उप निरीक्षक मंजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि बरामद बाइक राजेंदर नगर इलाके से चुराई गई है। बाद में पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर तिलक नगर, हरिनगर और जनकपुरी से झपटी गई 9 सोने की चेन बरामद कर ली।
विज्ञापन

पूछताछ में रणजीत ने बताया कि वह 40 से अधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है, जिसमें 22 लूटपाट और झपटमारी के हैंं। साल 2020 में वह कोरोना के दौरान जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उसके बाद वह अपने पैतृक गांव रामगढ़ अलवर राजस्थान चला गया। दिसंबर 2020 में सोने की चेन लूटने के दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया। वह अकेले वारदात को अंजाम देता था। अब वह इतना माहिर हो गया है कि बाइक चलाते समय बाएं हाथ से चेन छीन लेता है। वारदात के समय वह एक थैला रखता है, जिसमें वह अपनी पगड़ी रखता है। पहचान से बचाने के लिए हेलमेट पहनकर वारदात को अंजाम देता था। वारदात को अंजाम देने के लिए वह स्पोटर्स बाइक चोरी करता था। फिर वारदात के बाद उसे सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो जाता था। उसकी कुछ बाइक पार्क करने के बाद चोरी हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि वह पश्चिम जिले में वारदात करता था क्योंकि वह इस इलाके के रास्ते से वाकिफ है। उसकी पत्नी निहाल विहार में एक एनजीओ में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed