फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Constitution of India is a living document: Prof. Dr. Mahesh Verma

भारत का संविधान एक जीवंत दस्तावेज है: प्रो. डॉ. महेश वर्मा

Wed, 26 Nov 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
The Constitution of India is a living document: Prof. Dr. Mahesh Verma
-आईपीयू में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विज्ञापन


नई दिल्ली। भारत का संविधान एक जीवंत दस्तावेज है, जो नागरिकों को समान अवसर, अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने संविधान के मूल्यों तथा नागरिक उत्तरदायित्वों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।

संविधान दिवस के अवसर पर सभी छात्रों और संकाय सदस्यों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्विज, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। आईपीयू के कुलसचिव डॉ. कमल पाठक ने संविधान की कानूनी महत्ता और समाज पर उसके प्रभाव को रेखांकित किया एवं छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय अखंडता, सद्भाव और संवैधानिक आदर्शों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed