फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The condition of the girl child raped in AIIMS is critical

एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक

Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl child raped in AIIMS is critical
नई दिल्ली। एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता 12 वर्षीय बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे न्यूरो सर्जरी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह बच्ची की सेहत के लिए दुआ करें।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्ची अभी वेंटिलेटर पर है और उसके शरीर में प्लेटलेट्स भी कम हो गई है। अगले 24 घंटे इलाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ने पर ही सर्जरी की जा सकेगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने डॉक्टरों और बच्ची के माता-पिता से फोन पर बात की है। वह कल उसे अस्पताल में देखने भी गए थे। बच्ची जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। डॉक्टर अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। उसके लिए दुआ कीजिए।
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैंची से गोद दिया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ती देखकर उसे एम्स रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed