फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The company employee fatally attacked the manager with a paper cutter

Delhi News: कंपनी के कर्मचारी ने मैनेजर पर पेपर कटर से किया जानलेवा हमला

Sun, 29 Jun 2025 09:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The company employee fatally attacked the manager with a paper cutter

नजफगढ़ इलाके में नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने कंपनी के मैनेजर पर पेपर कटर से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन निवासी संजय कुमार जनवरी 2025 से नजफगढ़ के इंदिरा पार्क स्थित निजी कंपनी में बतौर मैनेजर हैं। संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कंपनी का कर्मचारी रोहित नशे का आदी था। किसी काम को ठीक से नहीं करता था। 27 जून को कंपनी से उसे निकाल दिया गया। 28 जून की दोपहर संजय खाना खाने के बाद फोन पर बात करते हुए कार्यालय से बाहर निकले। बाहर रोहित मौजूद था। उन्हें देखते ही रोहित ने उनपर ईंट से हमला करने की कोशिश की। संजय ने उसका हाथ पकड़ लिया और खुद को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पेपर कटर निकालकर संजय पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बचाव करने के बावजूद उनके हाथ पर कई जख्म हो गए। शोर शराबा होने पर अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed