{"_id":"6185886bc9510224143f0673","slug":"the-businessman-s-family-was-taken-hostage-and-looted-2-5-crores-ashram-news-noi6142297190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के परिवार को बंधक बना ढाई करोड़ लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के परिवार को बंधक बना ढाई करोड़ लूटे
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके के शुभम एन्क्लेव में कारोबारी रविंद्र सिंह की पत्नी हरमीत कौर और उनके बेटे कबीर को बंधक बनाकर बदमाशों ने दो करोड़ रुपये और पचास लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाश घर की एक सहायिका की मदद से बदमाश घर में घुसे थे। पुलिस प्लेसमेंट के मालिक से पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह की मुंडका इलाके में डोर फिटिंग की फैक्ट्री है। कुछ दिन पहले परिवार ने एक प्लेसमेंट एजेंसी से मीना और हेमा नाम की सहायिकाओं को काम पर रखा था। दोनों भूतल पर बने एक कमरे में रहती थीं। 2 नवंबर को हरमीत कौर और कबीर घर में थे, तभी एक सहायिका ने अनजान व्यक्ति को घर में घुसा लिया। उसके हाथ में पेचकस था।
हरमीत कौर को पेचकस मारने की धमकी देकर वह उनके कमरे में ले गया। फिर दो अन्य बदमाश भी आ गए। तीनों ने हरमीत और उनके बेटे को चादर फाड़कर बांध दिया। इस बीच उनकी भतीजी और भाभी भी आ गईं। बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। बदमाश घर में रखे करीब दो करोड़ रुपये और 50 लाख कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह खुद को खोलकर हरमीत कौर ने अन्य लोगों को खोला और घटना की जानकारी पति और पुलिस को दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सहायिका और तीन बदमाशों की पहचान के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक से पूछताछ कर रही है।