Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The bond between siblings is a symbol of love and trust: Rekha Gupta

भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास का प्रतीक : रेखा गुप्ता

Tue, 10 Nov 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The bond between siblings is a symbol of love and trust: Rekha Gupta
मुख्यमंत्री ने भैया दूज पर दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भैया दूज के अवसर पर दिल्लीवासियों विशेषकर भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास, आत्मीयता और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भैया दूज पर बहन के हाथों से लगाया जाने वाला तिलक भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना का प्रतीक है। इस रिश्ते में बचपन की यादें, छोटी-छोटी नोकझोंक, निश्छल प्रेम और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का भरोसा शामिल है। रिश्तों की असली पूंजी महंगे उपहार नहीं, बल्कि उनमें छिपा स्नेह, सम्मान और संवेदनशीलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाई का दायित्व केवल बहन की रक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसके सपनों, आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान करना भी जरूरी है। सशक्त समाज वही है, जहां हर बेटी और बहन को सुरक्षित माहौल, समान अवसर और आगे बढ़ने की पूरी आजादी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं का सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। परिवार में प्रेम, समाज में संवेदना और आपसी सम्मान ही मजबूत एवं विकसित समाज की नींव हैं। उन्होंने कामना की कि भैया दूज का पर्व हर परिवार में खुशियां और आपसी विश्वास बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed