फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The aim is to make Delhi the most beautiful and clean city in the world: Mayor

दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर व साफ शहर बनाना लक्ष्य : मेयर

Thu, 12 Oct 2023 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
The aim is to make Delhi the most beautiful and clean city in the world: Mayor
ऑस्ट्रेलिया में एशिया पैसिफिक सिटीज समिट में बोलीं मेयर डॉ. शैली ओबरॉय
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि दिल्ली में 100 प्रतिशत कूड़े का निष्पादन किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में एशिया पैसेफिक सिटीज समिट में बोलते हुए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर व साफ शहर बनाना दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य है। निगम ने अपने 12 जोन में 353 कॉलोनियों को जीरो वेस्ट कॉलोनी घोषित किया है। यहां 100 प्रतिशत कूड़े का पृथक्करण किया जा रहा है। कम्पोस्टिंग भी की जा रही है। मार्च 2024 तक तीनों लैंडफिल साइटों को दिल्ली के मानचित्र से हटाने की तैयारी है। 100 प्रतिशत कूड़े के निष्पादन का भी लक्ष्य है।

एशिया पैसेफिक सिटीज समिट में मेयर ने केजरीवाल मॉडल को पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा मॉडल को निगम में लागू किया गया है। सफाई, स्वच्छता, प्राथमिक स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा और नगर नियोजन जैसी सेवाएं निगम दिल्ली के करीब दो करोड़ नागरिकों को उपलब्ध कराता है। दिल्ली के 250 वार्ड से हर दिन करीब 11 हजार टन कूड़ा निकलता है, जिसे विभिन्न वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में निस्तारण के लिए भेजा जाता है। दिल्ली को साफ करने के लिए 2446 ऑटो टिपर, 52 रोड स्वीपिंग मशीनें, 4076 व्हील बैरो, अन्य वाहनों व मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। दिल्ली के 12 जोन में 572 ढलाव घर व 290 एफसीटीएस हैं। लगातार ढलाव घरों को बंद कर इनकी जगह मिल्क बूथ, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम इत्यादि बनाए जा रहे हैं। ओखला, गाजीपुर, तेहखंड में तीन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, 20 कंपोस्टर, 211 कंपोस्ट पिट व अन्य माध्यमों से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुनिया को समझाई वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा
मेयर ने समिट के माध्यम से दुनिया को वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को समझाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा पर दिल्ली में तीन शानदार पार्क भारत दर्शन पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, शहीदी पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में कबाड़ से दुनिया के ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। वेस्ट टू वेल्थ पर आधारित तीन और पार्क बनाने की योजना है। दुनियाभर के मेयर को इन्हें देखने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed