फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thak-Thak gang ransacked the car of BJP legislator Vijender Gupta's wife

ठक-ठक गिरोह ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की पत्नी की कार से बैग उड़ाया

Tue, 25 Jun 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thak-Thak gang ransacked the car of BJP legislator Vijender Gupta's wife
ठक-ठक गिरोह ने भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी की कार से बैग उड़ाया
विज्ञापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के पास मंडी हाउस में ठक-ठक गिरोह ने भाजपा विधायक व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी डॉ. शोभा विजेन्द्र की कार से उनका हैंड बैग उड़ा लिया। बदमाश ने उनकी कार के बोनट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर वारदात को अंजाम दिया। बैग में दो छोटे पर्स, घर व दफ्तर की चाबियां, कुछ कैश, आधार कार्ड व अन्य सामान था। नई दिल्ली जिले की बारांखभा थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संपूर्णा एनजीओ की संचालिका शोभा विजेन्द्र सोमवार सुबह पंडारा पार्क स्थित सरकारी आवास से सेक्टर-9 रोहिणी स्थित अपने घर जा रही थीं। कार में सहयोगी रविन्द्र भी था। डॉ. शोभा के अनुसार मंडी हाउस के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और पास आकर चिल्लाकर कहा कि बोनट पर कुछ पड़ा है। चालक ने कार रोक दी। रविन्द्र व चालक देखने के लिए कार से नीचे उतर गए। तभी बाइक सवार दो युवक आए और रविन्द्र से शास्त्री पार्क का रास्ता पूछने लगे। उस समय कार में डा. शोभा का दम घुटने लगा। वह भी कार से नीचे उतर गईं।
विज्ञापन

जैसे ही वह नीचे उतरी तभी बाइक पर दो युवक आए और दूसरी तरफ से कार की खिड़की खोलकर उनका बैग उठाकर ले गए। डा. शोभा का कहना है कि कार के बोनट पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ पड़ा था। इस कारण कार में दम घुटने लगा था। बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed