{"_id":"61625fcd8ebc3e2c9d70d3c3","slug":"terrorist-attack-likely-in-delhi-police-on-high-alert-after-receiving-input-on-terror-attack-during-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: त्योहारी सीजन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: त्योहारी सीजन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस
Sun, 10 Oct 2021 12:33 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:33 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस को त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में आतंकवादी हमले के इनपुट मिले हैं। इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस को त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में आतंकवादी हमले के इनपुट मिले हैं। इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
'आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से रोका जाए'
उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसा कोई हमला तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हमलावरों को स्थानीय समर्थन न मिले। अस्थाना ने कहा कि स्थानीय अपराधी, गैंगस्टर और रूढ़िवादी तत्व इस तरह के हमले में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप और पेट्रोल टैंकरों को बना सकते हैं निशाना
पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर कैफे, रासायनिक दुकान, पार्किंग स्थल, कबाड़ और कार डीलरों की पेशेवर रूप से जांच और निगरानी आवश्यक है। राकेश अस्थाना ने कहा कि पेट्रोल पंप और पेट्रोल टैंकरों को निशाना बनाने का इनपुट मिला है। उन्होंने किराएदारों और श्रमिकों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए।
कश्मीरी गेट में चार आतंकियों को किया ढेर
वहीं इससे पहले सात अक्तूबर को स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर तीन आतंकी को मार गिराया था, साथ ही एक को पकड़ लिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए और लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आस पास के इलाके को खाली करवा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया जबकि, तीन को मार गिराया।