फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Terrorist Ashraf did Reiki in many places now brain mapping test will be done

खुलासा : आतंकी अशरफ ने की थी कई जगह की रेकी, अब किया जाएगा ब्रेन मैपिंग टेस्ट

Wed, 10 Nov 2021 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 05:11 AM IST
सार

पटियाला हाउस कोर्ट ने दी अनुमति। आतंकी ने तीस हजारी कोर्ट, इंडिया गेट व राजपथ की की थी रेकी।

विज्ञापन
Terrorist Ashraf did Reiki in many places now brain mapping test will be done
मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई/एएनआई

विस्तार

लक्ष्मी नगर से पिछले महीने गिरफ्तार कथित आतंकी मोहम्मद अशरफ का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इसकी अनुमति मिल गई है। दूसरी तरफ आतंकी अशरफ ने बताया है कि उसने हाईकोर्ट के अलावा तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली कैंट एरिया, इंडिया गेट व पूरे राजपथ की रेकी थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मो. अशरफ का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मोहम्मद अशरफ का सीबीआई की सीएफएसएल में पॉलीग्राफी टेस्ट, गुजरात में नारको टेस्ट हो चुका है। नारको टेस्ट की रिपोर्ट तीन से चार दिन में आने की संभावना है। आतंकी ने ये जरूर बताया कि वह आईएसआई का स्लीपर सेल है और भारत में काफी आतंकी वारदात व स्लीपर सेल की भूमिका रहा था। 
विज्ञापन


मगर आतंकी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और न ही वह पूछताछ में कुछ बता रहा है। स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण मो. अशरफ का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया जाएगा। पटियाला कोर्ट ने सोमवार को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। स्पेशल सेल रोहिणी स्थित एफएसएल से टेस्ट की तारीख लेगी और उसे बाद आतंकी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम धमाका करने की साजिश टाल दी थी
मो. अशरफ ने पूछताछ में बताया कि उसे पाकिस्तान आईएसआई ने आदेश दिए थे कि वह दिल्ली में खास जगहों की रैकी करें। उसने हाईकोर्ट के साथ-साथ तीस हजारी कोर्ट, इंडिया गेट, पूरे राजपथ व दिल्ली कैंट इलाके की रैकी थी। इंडिया गेट, राजपथ व तीस हजारी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण ये रैकी नहीं कर पाए थे। मो. अशरफ दिल्ली कैंट इलाके में गया था, मगर उसे वहां खुले रोड नहीं मिले। इस कारण वहां बम धमाका करने की साजिश टाल दी थी।


बैंक खाते में आते थे हर महीने 15 हजार से ज्यादा
आतंकी मोहम्मद अशरफ का तुर्कमान गेट स्थित सेंट्रल बैंक में खाता है। दिल्ली पुलिस को पांच में पता लगा है कि अशरफ के बैंक खाते में हर महीने 15 से 16 हजार रुपये जमा करवाए जाते थे। उसके बैंक खाते में पैसे फैजान, कुंजल आदि नामों से जमा करवाए जाते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फैजान व कुंजल किसी व्यक्ति के नाम है या और किसी संस्था के नाम हैं और ये लोग मो. अशरफ के बैंक खाते में पैसे क्यों जमा कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed