फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tension after stabbing two youths in Brijpuri

Delhi News: बृजपुरी में दो युवकों को चाकू मारने के बाद तनाव

Sat, 24 Jun 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Tension after stabbing two youths in Brijpuri
घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास, स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन


हमले में घायल एक की हालत नाजुक, पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, जानकार युवक छुड़ा ले गए, पुलिस को आरोपी की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 2020 में दंगा प्रभावित रहे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बृजपुरी क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद के बाद दो भाइयों को चाकू मार दिया गया। हमले में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल राहुल (20) और ममेरे भाई सोनू (19) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है।
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन उसके जानकार युवक आरोपी मोहम्मद जैद (20) को छुड़ा ले गए। दयालपुर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास और धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर शनिवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। कई धार्मिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर राजनीति भी होने लगी। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी भनक लगी, स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को वहां तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है।
पुलिस उपायुक्त डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि राहुल अपने परिवार के साथ बृजपुरी के डी ब्लॉक की गली नंबर-5 में रहता है। परिवार में पिता रामस्वरूप, मां गोमती देवी के अलावा तीन भाई और तीन बहनें हैं। राहुल के पिता छोटा-मोटा काम करते हैं जबकि राहुल खुद क्षेत्र की चिप्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।
सोनू राहुल के मामा का बेटा है। सोनू के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। वह अपनी बुआ गोमती देवी के घर पर ही रहता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे राहुल और सोनू खाना खाने के बाद घर से निकले। इस बीच दोनों शिब्बन स्कूल के पास ठेले पर खड़े होकर आइस्क्रीम खाने लगे, तभी वहां पड़ोस में रहने वाला मोहम्मद जैद पहुंचा।
आरोप है कि आते ही उसने दोनों भाइयों से पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने बहस होने के बाद राहुल को थप्पड़ मार दिया। राहुल ने भी पलटकर उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात पर आरोपी ने एकदम से चाकू निकाला और राहुल पर हमला कर दिया। भाई को बचाने आए सोनू को भी चाकू लग गया। राहुल के पेट, कमर और हाथ में चाकू लगा।


आरोपी को छुड़ाकर ले गए सहयोगी
हमला करने के बाद आरोपी मोहम्मद जैद वहां से फरार होने लगा। शोर-शराबा होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी पिटाई करने के बाद मिलन गार्डन नामक बैंक्वेट हॉल के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। उधरए घायलों को पीसीआर वैन की मदद से अस्पताल भेज दिया गया।
उधर सूचना मिलने के बाद जैद के दोस्त व जानकार 15-20 लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने जबरन धमकाकर जैद को वहां से छुड़ा लिया। बाद में उसे भगा ले गए। आरोप है कि राहुल की बहन मधु बैंक्वेट हॉल पहुंची तो उसे भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस वहां पहुंची।

28 जून को है राहुल की बहन की शादी
राहुल पर हुए अचानक हमले के बाद से परिवार खौफजदा है। 28 जून को राहुल की बहन मधु की शादी है। लोनी से बरात आनी है। घर में मेहमानों का आना शुरू होना था। घर में कार्यक्रम शुरू होने थे। अब फिलहाल परिवार काफी डरा हुआ है। परिजन जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। परिवार को यह भी डर सता रहा है कि आरोपी शादी में कोई अड़चन पैदा न करें।


कई धार्मिक संगठनों के लोग पहुंचे
नागरिकता कानून के विरोध में वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुए दंगों के बाद यहां के कई क्षेत्र संवदेनशील घोषित कर दिए गए थे। बृजपुरी भी उसी क्षेत्र में से एक था जहां दंगे हुए थे। शुक्रवार हुई घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ जुट गई। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने लगे।
घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। कई धार्मिक संगठनों के लोग वहां पहुंच गए। कई नेताओं ने भी घटना को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए फौरन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आए और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को वहां पर तैनात कर दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव भरी शांति है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में बृजपुरी इलाके में चाकूबाजी, ऐसा लगता नहीं कि देश की राजधानी है, अब तो हिंदू-मुस्लिम एंगल भी है, अब तो भाजपा शोर मचा सकती है, एलजी साहब से सवाल कर सकती है...?

-ट्विटर पर सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार के मंत्री

हमारी लोकसभा के बृजपुरी में चाकूबाजी की दुखद घटना हुई है। सभी से निवेदन है कि इसको लेकर सोशल मीडिया पर संयम बरतें। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न करें और न ही उसका प्रसार करें। स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) से बात हुई है। घटना पर पूरी नजर है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी और उसे सख्त सजा मिलेगी।
-ट्विटर पर मनोज तिवारी, सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article