फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tempreture drop in delhi due to cold winds saturday the coldest day of the season yellow alert issued for two days

दिल्ली का मौसम : ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार, आज और कल यलो अलर्ट

Sun, 19 Dec 2021 01:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 01:13 AM IST
सार

मौसमी बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में सुबह के समय कोहरा छाया रहने के साथ दिनभर सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी। 

विज्ञापन
tempreture drop in delhi due to cold winds saturday the coldest day of the season yellow alert issued for two days
दिल्ली में शनिवार को छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शनिवार का दिन अधिकतम और न्यूनतम पारे के अधिक लुढ़कने की वजह से इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम पारा लुढ़कर जहां छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए शीत लहर की संभावना जताई है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द और शुष्क हवाएं बहुत तेजी से चली हैं। इस वजह से दोपहर से पहले हवा की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रतिघंटा व दोपहर तक यह 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई। पारा लुढ़कने की वजह से सुबह के समय हल्के से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इस वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर 200 से 400 मीटर रहा। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट पर एक बजे तक दृश्यता का स्तर 600 से 800 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जेनामणी के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हवा में कम नमी के कारण घना कोहरा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है। दोपहर में दृश्यता का स्तर 1800 से दो हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन यह पहली बार है जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही इतने कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 12 दिसंबर न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, दो दिसंबर और 16 दिसंबर को अधिकमत पारा 20 से नीचे लुढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 44 से 94 फीसदी रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सीजन का सबसे सर्द दिन किया घोषित
पारे में अधिक अंतर को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन घोषित किया है। इसके लिए मौसमी परिस्थितियां अनुकूल पाई गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है। ऐसी स्थिति में सर्द दिन घोषित किया जाता है। वहीं, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के साथ सामान्य से साढ़े चार से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होता है तो इस स्थिति में शीत लहर की घोषणा की जाती है। 

अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसमी बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में सुबह के समय कोहरा छाया रहने के साथ दिनभर सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा। पारा अधिक लुढ़कने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर शीत लहर रिकॉर्ड होने की संभावना है। इसको देखते हुए बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचते हुए घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। 

लोधी रोड रहा दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सर्दी की वजह से पारे में अधिक अंतर रिकॉर्ड किया गया है। रिज इलाका पांच डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा लोधी रोड का न्यूनतम पारा 5.7  व जफरपुर का छह डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली के आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए केवल सफदरजंग मानक केंद्र को ही माना जाता है। यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 


अधिकतम तापमान- 18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-      5 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:28 बजे
सूर्योदय का समय: 7:09 बजे
-सुबह के समय मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी, लेकिन सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान लुढ़कने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में शीत लहर रिकॉर्ड हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed