{"_id":"603165d08ebc3ee923751411","slug":"teenager-murdered-by-hitting-the-head-with-a-hammer-after-denied-marriage-ashram-news-noi566907238","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार किया तो सिर पर हथौड़ा मारकर किशोरी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार किया तो सिर पर हथौड़ा मारकर किशोरी का कत्ल
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में शुक्रवार रात शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने 17 वर्षीय किशोरी की उसके घर में ही हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। आरोपी लईक खान का उसके घर आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक, लईक किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लईक फरार है। वारदात का पता चलने के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
किशोरी के चचेरे भाई कौशल ने पुलिस को बताया कि किशोरी माता-पिता और छोटे भाई के साथ बेगमपुर के भरत विहार में रहती थी। वह सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार रात संजय गांधी अस्पताल से हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं।
कौशल के मुताबिक, किशोरी के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। दो साल पहले वे बवाना इलाके में रहते थे। वहां किशोरी की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के गांव पिहानी निवासी लईक खान से पहचान हुई थी। लईक कई बार किशोरी से शादी करने की बात कह चुका था। मना करने पर उसने किशोरी को हत्या की धमकी भी दी थी। लईक यहां भी किशोरी से मिलने आता था। दो-तीन माह से वह शादी के लिए ज्यादा दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
कौशल के मुताबिक, शुक्रवार शाम लईक किशोरी के घर आया। उसने कौशल और किशोरी के भाई को 200 रुपये देकर बाजार से चिकन लाने भेज दिया। वे बाजार से लौटे तो लईक को दरवाजे पर ताला लगाकर जाते देखा। आवाज लगाने पर भी वह नहीं रुका। कुछ देर बाद किशोरी की मां पहुंची। कौशल ने उसे लईक के ताला लगाकर जाने की जानकारी दी। शक होने पर उन्होंने ताला तोड़ा तो कमरे में किशोरी लहूलुहान पड़ी मिली।