फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teej festival will be celebrated with the celebration of culture and women empowerment

Delhi News: संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का जश्न के साथ मनेगा तीज उत्सव

Sun, 13 Jul 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Teej festival will be celebrated with the celebration of culture and women empowerment
संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का जश्न के साथ मनेगा तीज उत्सव
विज्ञापन

-पीतमपुरा दिल्ली हाट में 25-27 जुलाई तक तीज मेला, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन
-80 से ज्यादा स्टॉल, सेलिब्रिटी नाइट, एआर सेल्फी बूथ, एआई से मेहंदी डिजाइन से उत्साह होगा चरम पर


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार इस बार अनोखे अंदाज में तीज का रंगारंग उत्सव मनाएगी। पीतमपुरा दिल्ली हाट में 25 से 27 जुलाई तक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाया जाएगा। तीज मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 25 जुलाई की शाम को करेंगी। इसमें सेलिब्रिटी नाइट, एआर सेल्फी बूथ, एआई से मेहंदी डिजाइन और 80 से ज्यादा स्टॉल दिल्लीवासियों के उत्साह को चरम पर लेकर जाएंगे।

मेले में रंग-बिरंगे झूमर, लोकनृत्य और सेलिब्रिटी नाइट खास होगी। यह मेला महिलाओं के सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक एकता का प्रतीक होगा। 26 जुलाई को सेलिब्रिटी नाइट में मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, जबकि तीनों दिन लोकनृत्य, लोकगीत, मैजिक शो और झूले मेले की रौनक बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


परिसर को तीज की थीम पर सजाया जाएगा
मेले में 3-डी एंट्री गेट, रंग-बिरंगे झूमर, एलईडी और स्पॉट लाइट्स के साथ तीन थीम आधारित सेल्फी बूथ होंगे, जिनमें एक एआर सेल्फी बूथ भी शामिल है। मेहंदी के शौकीनों के लिए एआई की मदद से डिजाइन चुनने और लगवाने की सुविधा होगी। 80 से ज्यादा स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़े, चूड़ियां, ब्लॉक प्रिंटिंग, कढ़ाई और स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मिस तीज 2025 चुनी जाएंगी
महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी, रंगोली, बिंदी सजावट, तीज क्वीन और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 18 जुलाई को वूमेन इन ग्रीन फैशन वॉक में मिस तीज 2025 चुनी जाएंगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। मेले में कुम्हार का चाक, चूड़ी निर्माण और बुनाई जैसे पारंपरिक शिल्पों का लाइव प्रदर्शन होगा। बच्चों के लिए किड्स जोन में स्टोरी टेलिंग, मैजिक शो और खेल होंगे।


महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका
महिलाओं के लिए वर्कशॉप, तीज की कहानियां और फन एक्टिविटीज भी आयोजन का हिस्सा होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा है कि यह मेला दिल्ली की सांस्कृतिक गरिमा और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका है। उन्होंने दिल्ली की जनता, खासकर महिलाओं के भरोसे को अपनी ताकत बताया और कहा कि इसे वह कायम रखने के लिए पूरी कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed