{"_id":"6134ff5a7ceaac3b3005fea2","slug":"teachers-will-be-able-to-do-teaching-courses-in-best-institutes-of-the-world-delhi-government-bear-the-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 122 शिक्षकों, प्रिंसिपलों को मिला सम्मान, टीचर्स को वर्ल्ड क्लास एक्सपोजर देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 122 शिक्षकों, प्रिंसिपलों को मिला सम्मान, टीचर्स को वर्ल्ड क्लास एक्सपोजर देगी सरकार
Sun, 05 Sep 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:03 PM IST
सार
दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 122 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक को सम्मानित करते मनीष सिसोदिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 122 शिक्षकों को दिल्ली सरकार ने पुरस्कृत किया। सरकार ने कहा है कि वह दिल्ली के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों का स्तर ऊंचा उठाएगी। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा और उन्हें विश्वस्तरीय एक्सपोजर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों को पुरस्कृत करने के अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षकों के विश्व के सर्वश्रेष्ठ 100 विश्वविद्यालयों में पढ़ने का सपना पूरा करेगी। इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक उच्च गुणवत्ता के होंगे तो बच्चों को ज्यादा बेहतर शिक्षा देंगे।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षक सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे बच्चों के माध्यम से किसी राष्ट्र की मजबूत नींव डालते हैं जिसके दम पर कोई राष्ट्र अपने भविष्य के सपने गढ़ता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनना है तो उसे अपनी शिक्षा में सर्वाधिक निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन