फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teachers who do better work during the Corona period will be honored

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

Sat, 04 Sep 2021 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers who do better work during the Corona period will be honored
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार शिक्षक दिवस के अवसर पर इस बार कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इस बार राज्य पुरस्कार खास होंगे। इस बार न केवल पुरस्कारों की संख्या को बढ़ाया गया है, बल्कि फेस ऑफ डीओई (शिक्षा निदेशालय) के साथ-साथ एससीईआरटी के शिक्षकों-एजुकेटरों को भी अवॉर्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने इस बार पुरस्कारों की संख्या को 103 से बढ़ाकर 122 किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ कोविड ड्यूटी भी निभाई। अपने राज्यों में चले गए बच्चों को ढूंढकर उन्हें अपने खर्चे पर दिल्ली बुलाया, जिससे कि वह पढ़ाई कर सकें। शिक्षकों ने वैक्सीनेशन, क्वारंटीन सेंटर, खाना बांटने, एयरपोर्ट ड्यूटी सभी में काम किया।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि इस साल पुरस्कारों मेें कई बदलाव किए गए हैं। पहले ये केवल अकादमिक क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन इस साल इसमें कई अन्य क्षेत्र भी जोड़े गए हैं। इस साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रही। इस कारण से पुरस्कार के लिए 1108 आवेदन आए। पहले पुरस्कार 15 साल की सर्विस पर दिया जाता था, लेकिन इस साल इसेे घटाकर तीन साल कर दिया गया। इस वर्ष दो नए अवॉर्ड शुरू किए गए हैं। फेस ऑफ डीओई और एससीईआरटी से 5 टीचर-एजुकेटर को शिक्षक के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। अब गेस्ट और अनुबंध शिक्षक भी पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षक को फोन करकेे आभार जताते हुए आभार दिवस मनाएं
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के जीवन में शिक्षकों का बड़ा योगदान है, इसलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर कम से कम अपने एक शिक्षक को फोन कर उनके प्रति आभार प्रकट करें। शिक्षक दिवस के साथ-साथ इसे शिक्षक आभार दिवस भी मनाएं। शिक्षक हमारे रियल लाइफ हीरो हैं, इसलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके काम को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाकर उनका आभार व्यक्त करें।
फेस ऑफ डीओई
-दिल्ली सरकार के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (सेक्टर-19, द्वारका) के म्यूजिक टीचर राजकुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। राजकुमार हाल ही में बिना रुके सबसे ज्यादा देर 32 घंटे 20 मिनट तक सितार बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुए हैं।
-पश्चिम विहार स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की गणित की शिक्षिका सुमन अरोड़ा के प्रयासों से उनके स्कूल के 23 छात्रों ने पिछले साल जेईई मेन और 5 ने जेईई एडवांस को क्वालिफाई किया है। वह अपने वेतन का एक हिस्सा अपने छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए अलग रखती हैं।
उल्लेखनीय काम करने के लिए स्पेशल अवॉर्ड
-रोहिणी के सेक्टर-8 के सर्वोदय को-एड विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल भारती कालरा ने कोरोना महामारी के समय लग रही ऑनलाइन कक्षाओं के लिए 321 छात्रों की मदद की, जिनके माता-पिता ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन नहीं खरीद सकते थे। इनमें से अधिकतर छात्र दसवीं व बारहवीं कक्षा के थे।
-मंगोलपुरी स्थित सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पॉलिटिक्ल साइंस की शिक्षिका सरिता रानी भारद्वाज ने कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के लिए फोन पर संपर्क नहीं करने वाले कक्षा 6वीं के छात्रों को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया, जिससे कि बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

विशेष
इस साल पुरस्कार पाने वाले 80 टीचर हैं, जिसमें 57 महिला और 23 पुरुष हैं। 21 प्रिंसिपल हैं जिनमें 13 महिला और 8 पुरुष हैं। 14 अवॉर्ड खेल शिक्षकों दो लाइब्रेरियन को दिए जाएंगे। 5 टीचर-एजुकेटर हैं, जिसमें 1 डाइट प्रिंसिपल, 2 सीनियर लेक्चरर और 2 लेक्चरर को अवॉर्ड दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed