फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Target to vaccinate five lakh people in 24 days

24 दिन में पांच लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

Thu, 11 Feb 2021 06:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Feb 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Target to vaccinate five lakh people in 24 days
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock
एक तरफ दिल्ली में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा हैए वहीं केंद्र सरकार ने देश की राजधानी को 24 दिन में पांच लाख लोगों को कम से कम पहली खुराक देने के लिए पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। आगामी 6 मार्च तक इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान पर जोर दिया जा रहा है लेकिन कर्मचारियों में टीकाकरण के प्रति झिझक के चलते काफी नुकसान भी हुआ है। बीते 16 जनवरी से दिल्ली सहित देशभर में कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था तब से लेकर बीते सोमवार तक दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा खुराक बर्बाद हो चुकी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने टीके की बर्बाद हुईं खुराक पर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसके तहत अब तक 4 फीसदी कोविशील्ड और 17 फीसदी कोवाक्सिन टीके की खुराक बेकार हो गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार वॉयल को खोलने के बाद चार घंटे में सभी खुराक का इस्तेमाल करना पड़ता है। कोविशील्ड के एक वॉयल में 10 और कोवाक्सिन के वॉयल में 20 डोज होती हैं। दिल्ली सरकार के ही अनुसार केंद्र की ओर से 2.64 लाख कोविशील्ड और 20 हजार कोवाक्सिन की खुराक उपलब्ध कराई गई थीं।
विज्ञापन


अब तक 13586 खुराक बेकार हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक वॉयल में अधिक खुराक होने की वजह से भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं कर्मचारियों का पर्याप्त संख्या में न पहुंचना भी एक कारण है। हालांकि एक स्थिति यह भी है कि टीकाकरण शुरू होने के पहले तीन सप्ताह में खुराक काफी बर्बाद हुईं हैंए लेकिन अब सभी केंद्रों को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डॉण् सुनीला गर्ग का कहना है कि केंद्र सरकार ने अधिकतम 10 फीसदी तक ही नुकसान होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोवाक्सिन के एक वॉयल में 20 खुराक होने से काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली में 184 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा हैए जिनमें से 33 केंद्रों पर कोवाक्सिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार के दिल्ली एम्स सफदरजंग और आरएमएल सहित छह अस्पताल भी शामिल हैं। इन अस्पतालों में शुरुआत से ही टीकाकरण को लेकर काफी चुनौतियां देखने को मिली हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों में टीका को लेकर भ्रांतियों के चलते यहां सबसे ज्यादा खुराक बर्बाद हुई हैं।


सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं 2.78 लाख स्वास्थ्यकर्मी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले 2.78 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को कम से कम एक खुराक देने या फिर अपाइंटमेंट देने के लिए 20 फरवरी तक समय दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा सकता है लेकिन इसे 25 फरवरी तक समाप्त करना होगा। ठीक इसी तरह से आगामी 6 मार्च तक सभी फ्रंटलाइन वर्करों को भी पहली खुराक मिल जानी चाहिए। कोविन वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 6.39 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत हैं। अब तक 1.46 लाख कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। ऐसे में आगामी 24 दिन में पांच लाख लोगों को भी टीका दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed