{"_id":"6246c8e18908437c6037f0b4","slug":"tamil-nadu-cm-mk-stalin-visits-delhi-government-school-and-mohalla-clinic-arvind-kejriwal-said-i-am-honoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक को देख प्रभावित हुए एमके स्टालिन, केजरीवाल बोले- हमारे लिए सम्मान की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक को देख प्रभावित हुए एमके स्टालिन, केजरीवाल बोले- हमारे लिए सम्मान की बात
Fri, 01 Apr 2022 03:11 PM IST
सुशील कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:11 PM IST
सार
सीएम केजरीवाल ने कहा कि एमके स्टालिन आज हमारे स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने आए। उन्हें अपने स्कूल दिखाना हमारे लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन ने सरकारी स्कूलों का किया दौरा।
- फोटो : ट्विटर, आप
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। सीएम एमके स्टालिन और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एक मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद एमके स्टालिन ने पश्चिम विनोद नगर के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। प्रदेश में मॉडर्न स्कूल बनाने का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सीएम केजरीवाल स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आएंगे। अपने राज्य के लोगों की तरफ से उन्हें आमंत्रण करता हूं।
विज्ञापन
वहीं, सीएम केजरीवाल ने कहा कि एमके स्टालिन आज हमारे स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने आए। उन्हें अपने स्कूल दिखाना हमारे लिए सम्मान की बात है। एक अधिकारी के मुताबिक, स्टालिन दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए सुधारों से प्रभावित हैं और वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के इच्छुक हैं। डीएमके नेता इस समय दिल्ली में हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक संकट के मद्देनजर श्रीलंकाई तमिलों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के लिए केंद्र से मदद मांगी।
विज्ञापन