फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tamil film artist used to steal laptop in Delhi

Delhi: तमिल फिल्मों का कलाकार दिल्ली में चुराता था लैपटॉप, पुलिस ने तीन अन्य सहयोगियों के साथ किया गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 07:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Oct 2022 07:48 PM IST
सार

चारों मूलत: तमिलनाडु के रहने वाले हैं। बदमाशों ने बताया कि दिल्ली से सामान चुराने के बाद उसे तमिलनाडु में मौजूद अपने परिचितों को बेचते थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने दिल्ली में किन जगहों पर वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
Tamil film artist used to steal laptop in Delhi
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुका एक युवक दिल्ली में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। द्वारका जिला पुलिस ने युवक को उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। चारों ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। सभी तमिलनाडु से दिल्ली आकर कार के शीशे को तोड़कर लैपटॉप व कीमती चीजों की चोरी करते थे और फिर उसे तमिलनाडु ले जाकर बेच देते थे।

विज्ञापन


पुलिस इनके कब्जे से बैग सहित चार लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान धीनाथायालोन, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान राजू, करूपा स्वामी व मुर्ति के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने बिंदापुर, राजौरी गार्डन, रानी बाग और डिफेंस कालोनी के चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसको देखते हुए जिले के जेल बेल सेल को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निरीक्षक रघुबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जिले में हुईं इस तरह की वारदातों के घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वारदातों को दक्षिण भारत के ठक-ठक गैंग के बदमाश अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सभी शकूरपुर इलाके में रहते हैं। पुलिस ने शकरपुर में छापा मारकर बदमाशों को दबोच लिया।


चारों मूलत: तमिलनाडु के रहने वाले हैं। बदमाशों ने बताया कि दिल्ली से सामान चुराने के बाद उसे तमिलनाडु में मौजूद अपने परिचितों को बेचते थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने दिल्ली में किन जगहों पर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनसे लैपटॉप खरीदने वालों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed