{"_id":"60bb878bf6797f34d320e54b","slug":"sushil-kumar-arrested-sagar-dhankhar-murder-case-wrestler-sushil-kumar-tihar-jail-cctv-security-kala-jathedi-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: जेल में सुशील पहलवान को है इस गैंग से खतरा, सीसीटीवी से निगरानी, तमिलनाडु पुलिस के जिम्मे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: जेल में सुशील पहलवान को है इस गैंग से खतरा, सीसीटीवी से निगरानी, तमिलनाडु पुलिस के जिम्मे सुरक्षा
Sun, 06 Jun 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार मंडोली जेल में बंद है। उसे जेल नंबर 15 में रखा गया है। सुशील को जेल में जान का खतरा है। सुशील को डर है कि जेल में काला जठेड़ी के गुर्गे उसे निशाना बना सकते हैं। जेल में काला जठेड़ी गिरोह के गुर्गे भी बंद हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। दरअसल सागर के साथ जिस सोनू की सुशील व उसके साथियों ने पिटाई लगाई थी, वह जठेड़ी का करीबी रिश्तेदार है। इसकी वजह से जठेड़ी ने सुशील को देख लेने की धमकी दी हुई है। सूत्रों का कहना है कि सुशील की सुरक्षा के लिए जेल में खास इंतजाम किए गए हैं। सुशील को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। सुशील की सुरक्षा तमिलनाडु पुलिस के जिम्मे है।
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ओलंपियन सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। बताया जा रहा है कि जेल में दिए जाने वाले खाने से सुशील कुमार का पेट नहीं भर रहा है और इसलिए उसने अतिरिक्त भोजन की मांग की है।
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान सुशील कुमार जेल की आठ रोटियों, दो कप चाय और चार बिस्कुट को अपने लिए कम बता रहे हैं। सुशील का कहना है कि उनका पेट अन्य कैदियों को मिलने वाली खुराक से नहीं भर पाता है। उन्हें कुछ अधिक खाना चाहिए होता है। साथ ही ऐसा भोजन चाहिए जिसमें प्रोटिन अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि जरूरत पड़ी तो वह अपनी इस समस्या के समाधान के लिए अदालत से भी आग्रह कर सकते हैं। मालूम हो कि चार मई की रात सागर धनखड़ की हत्या की घटना के बाद से सुशील एक से दूसरी जगह भाग रहा था। इस दौरान उसे अपने परिवार वालों से बात करने का मौका नहीं मिला था। मंडोली जेल पहुंचने के बाद वह बहुत डरा हुआ था। इसी दौरान उसे उसके परिजनों से बात करने की अनुमति दी गई थी। परिजनों से बात करते ही वह रो पड़ा था।
विज्ञापन
सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात जेल पहुंचा सुशील इतना डरा हुआ था कि उस दिन जेल प्रशासन की तरफ से दिया गया खाना भी उसने नहीं खाया। जेल सूत्रों का कहना है कि रात में सुशील को जेल में नींद नहीं आई। वह काफी देर तक करवटें बदलता रहा और किसी बात को लेकर मंथन करता हुआ नजर आया। हालांकि सुबह से जेल की दिनचर्या में सुशील जुट गया। जेल में कुछ देर के लिए उसने व्यायाम भी किया।