फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Surprise inspection of repair of damaged roads

सत्येंद्र जैन ने किया क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का औचक निरीक्षण

Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of repair of damaged roads
नई दिल्ली। दिल्ली की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को आश्रम चौक से कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन तक की सड़कों का निरीक्षण किया। दो घंटे के निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि 20 अक्तूबर से पहले सभी गड्ढे भरे जा सकें। सर्दियों के दौरान निर्माण कार्य के चलते होने वाले धूल प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के मुताबिक 20 अक्तूबर से पहले कार्यों को पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त सीवेज, बंद नालियों व फुटपाथों की मरम्मत, कर्ब चैनल की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट और स्ट्रीट-लाइट पैनलों की मरम्मत, लिफ्ट और एस्केलेटर की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मरम्मत से कम होगा जलभराव, प्रदूषण भी
सत्येंद्र जैन ने कहा कि सभी गड्ढों को भरना हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिकारी कुशलता पूर्वक काम करें ताकि नियत समय से पहले इसे पूरा किया जा सके। जैन ने कहा कि दिल्ली में इस साल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। इससे जलभराव की समस्या कम होगी और सर्दियों में प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed