Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Successful robotic surgery on a Sudanese general in Delhi

Delhi News: दिल्ली में सूडानी जनरल की सफल रोबोटिक सर्जरी

Thu, 26 Nov 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Successful robotic surgery on a Sudanese general in Delhi
छोटी आंत के लगभग 15 सेंटीमीटर हिस्से से पेशाब निकालने का नया रास्ता बनाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में सूडानी सेना के 68 वर्षीय जनरल का ब्लैडर कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज याह्या मोहम्मद खैर अहमद का कैंसर मूत्राशय की मांसपेशियों तक फैल चुका था। बेहतर इलाज के लिए वे सूडान से भारत आए थे। डॉक्टरों ने आधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से उनका मूत्राशय, प्रोस्टेट और आसपास की लिम्फ नोड्स निकालीं। साथ ही, शरीर से पेशाब बाहर निकालने के लिए एक नया रास्ता भी बनाया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और एक सप्ताह बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, याह्या मोहम्मद खैर अहमद को दो महीने से पेशाब में रुक-रुककर खून आने और जलन की शिकायत थी। सूडान में कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने भारत आने का निर्णय लिया। अस्पताल में जांच के बाद बीमारी की गंभीरता का पता चला। डॉ. तुषार आदित्य नारायण के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने दा विंची एक्सआई रोबोटिक सिस्टम से यह ऑपरेशन किया। इसमें मूत्राशय और प्रोस्टेट के साथ पेल्विक क्षेत्र की दोनों तरफ की लिम्फ नोड्स भी निकाली गईं। जांच के दौरान कुछ लिम्फ नोड्स बढ़ी हुई पाई गई थीं। डॉक्टरों ने छोटी आंत के करीब 15 सेंटीमीटर हिस्से का उपयोग कर पेशाब बाहर निकालने का नया रास्ता बनाया।
विज्ञापन

---------
कम चीर-फाड़ से लाभ

इस नए रास्ते से पेशाब शरीर के बाहर लगे एक विशेष बैग में जमा होगा। डॉक्टरों ने यह पूरी प्रक्रिया रोबोट की सहायता से शरीर के अंदर ही पूरी की। इससे पेट में बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। डॉ. तुषार ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से जटिल ऑपरेशन को कम चीर-फाड़ के साथ पूरा करने में मदद मिली। ऑपरेशन के बाद मरीज की सेहत में अच्छी रिकवरी हुई। उन्हें एक सप्ताह बाद यूरिन ड्रेनेज बैग के साथ छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed