फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   students were not ready for offline exams

राहत की बात : ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयार नहीं थे विद्यार्थी, बोर्ड के फैसले से विद्यालय खुश

Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
students were not ready for offline exams
CBSE Exam, demo pic... - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की दसवीं परीक्षा रद होने और बारहवीं की परीक्षा स्थगित होने से बच्चे काफी राहत में हैं। कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई सही तरीके से नहीं होने के कारण अधिकतर बच्चे ऑफलाइन एग्जाम के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि बारहवीं के बच्चे कहते हैं कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक अलग प्रेशर बन गया है। राहत की बात ये है कि तैयारी के लिए एक महीना अतिरिक्त मिल गया है।

विज्ञापन


बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले वंश बंसल बारहवीं की परीक्षा स्थगित होने से काफी खुश हैं। वंश कहते हैं कि यह निर्णय अच्छा है क्योंकि वायरस के फैलने का जोखिम बना हुआ था। एक साल ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयार भी नहीं थे। अब एक अतिरिक्त महीना परीक्षा की तैयारी के लिए मिला है जो बच्चों के लिए वरदान हो सकता है।
विज्ञापन

बारहवीं के अन्य छात्र जय वर्मा के अनुसार परीक्षा स्थगित करने से काफी राहत मिली है। ऑफलाइन पढ़ाई से जैसी तैयारी होती है वैसी तैयारी परीक्षा के लिए नहीं थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षा को लेकर तनाव भी बना हुआ था। अब एक माह की तैयारी से कुछ हद तक परीक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बारहवीं के छात्र अंकित कहते हैं कि फैसला तो अच्छा है लेकिन चाह रहे थे कि परीक्षाएं जल्दी खत्म हो जाएं जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी हो सके। अब अलग ही प्रेशर बन गया है। अब फिर से परीक्षा शुरू होने के तनाव को झेलना होगा। फिर यह सोचना होगा कि उच्च शिक्षा के लिए दाखिले कब और कैसे होंगे। वहीं जिन बच्चों को विदेशों में पढ़ने जाना है उनके लिए यह तनाव और ज्यादा है क्योंकि परीक्षाएं स्थगित हुई हैं और आगे कब होंगी यह पता नहीं, फिर रिजल्ट कब घोषित होगा।

दसवीं के छात्र यश का कहना है कि परीक्षा की तैयारी थी नहीं तो बोर्ड परीक्षा में पेपर अच्छे नहीं हो पाते। प्री-बोर्ड भी अच्छे नहीं हुए थे। ऑनलाइन पढ़ाई से ऑफलाइन परीक्षा कैसे दे पाते। वहीं कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे थे उससे लग रहा था कि परीक्षा होगी भी या नहीं। हालांकि कुछ छात्र मानते हैं कि इस फैसले से तनाव ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि यदि प्री-बोर्ड का प्रदर्शन रिजल्ट बनाने में देखा गया तो प्री बोर्ड कई बच्चों के अच्छे नहीं हुए।

बोर्ड के फैसले से विद्यालय खुश

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वीं की परीक्षा स्थगित किए जाने के सीबीएसई के फैसले का स्कूलों ने स्वागत किया गया है। जबकि 10वीं की परीक्षा रद किए जाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि दसवीं के रिजल्ट के लिए एक उचित मानदंड तय होना चाहिए। वहीं बारहवीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाना चाहिए। 

दिल्ली पब्लिक स्कूल आरकेपुरम की प्रिंसिपल पद्मा श्रीनिवासन का कहना है कि बीता एक साल महामारी के कारण शिक्षक और छात्रों केलिए बहुत कठिन था। स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में आ गई है। जिसे छात्रों ने बेहतरीन तरीके से स्वीकार किया है। इस कठिन परिस्थिति में केंद्र सरकार ने भी बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए हैं। मौजूदा समय में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने केलिए लिहाज से बोर्ड की ओर से उठाया गया यह बेहतर कदम है। जो सभी के लिए बेहतर सिद्ध होगा। 

एर्फोडेबल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन(एप्सा) के अध्यक्ष व एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लक्ष्य छाबडिय़ा ने कहा कि कोविड मामलों के बढने के चलते केंद्र सरकार की तरफ से बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किए जाने का फैसला सभी पक्षों के लिए सकारात्मक है। कई स्कूलों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे समय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोर्ड परीक्षा संभव ही नहीं थी। केंद्र सरकार के फैसले से स्कूलों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों, सभी को लाभ होगा और कोविड मामलों के नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

दरियागंज स्थित डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल रमाकांत तिवारी ने कहा कि बारहवीं की परीक्षा के लिए लिया गया फैसला अच्छा है। लेकिन दसवीं की परीक्षा केलिए उचित मानदंड होना चाहिए। जिससे कि ग्यारवीं व बारहवीं में बच्चों पर प्रभाव ना पड़े। दसवीं की परीक्षा के लिए भी कुछ विकल्प होना चाहिए। पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी गुप्ता ने इस सरकार व बोर्ड के फैसले को छात्रों व शिक्षकों के लिए काफी राहत भरा बताया। 

उन्होंने कहा कि बीते एक साल से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे स्कूल आकर जैसी तैयारी होती है वैसी तैयारी नहीं हो रही थी। ऐसे में अब परीक्षा स्थगित होने से उन्हें तैयारी के लिए एक अतिरिक्त महीना मिल गया है। बारहवीं की परीक्षा से बच्चों का कैरियर जुड़ा होता है इसलिए इसे रद नहीं किया जा सकता था। वहीं दसवीं केबच्चों की परीक्षा रद होने के कारण काफी हद तक टेंशन कम हुई है। पहले जब सीसीई व्यवस्था थी तब भी दसवीं बोर्ड नहीं था और बच्चों का मूल्यांकन हो जाता था। 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी हों स्थगित

बढ़ते संक्रमण की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं की स्थगित कर दी गई है। हालांकि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में छात्र दुविधा में हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित हो जाएंगी। वहीं, कुछ का कहना है कि परीक्षाएं स्थगित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की संख्या और कम कर देनी चाहिए।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित होनी चाहिए। अगर केंद्र में एक भी बच्चे को कोरोना हुआ तो बहुत बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड को भी फैसला लेना चाहिए। - अनन्या सिंह, 12वीं कक्षा

परीक्षाएं अभी नहीं, स्थिति बेहतर होने के बाद होनी चाहिए। इससे तैयारी करने का समय भी मिल जाएगा। इस बार ऑनलाइन कक्षाएं और देर से स्कूल खुलने की वजह से सभी की तैयारी नहीं हो पाई है।
राशि पायल, 12वीं कक्षा

बच्चों को मेहनत का परिणाम मिलना चाहिए। सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा सकती है।
- गीता शर्मा, प्रिंसिपल, श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज  

सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड को भी फैसला लेना चाहिए। 12वीं की परीक्षाएं कराई जा सकती हैं, क्योंकि इनको उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेना होता है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
- डॉ. राकेश कुमार राठी, जनता इंटर कॉलेज, रोजा याकूबपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed