फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Student caught chatting with young man and accused of rape

युवक से चैट करते पकड़ी गई छात्रा तो दुष्कर्म का आरोप लगाया

Tue, 28 Jul 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student caught chatting with young man and accused of rape
नई दिल्ली। शाहदरा में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को युवक से चैट करते हुए उसकी मां ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर छात्रा ने 21 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। मामले की सूचना परिजनों ने कृष्णा नगर थाना पुलिस को दी। छात्रा के बयान पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना को अंजाम देने में आरोपी की बहन ने भी मदद की थी। पुलिस उसकी भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छात्रा परिवार के साथ शाहदरा में रहती है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा की बुआ कृष्णा नगर में रहती है। दो साल पहले छात्रा अपनी बुआ के घर गई हुई थी, वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक कॉलेज में पड़ता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 20 जुलाई को छात्रा उससे इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर रही थी। इसी दौरान मां ने उसे पकड़ लिया। बात पता चली तो छात्रा युवक पर आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि 17 जुलाई को युवक उसे अपने घर ले गया था। वहां उसके पिता व बहन थी। युवक की बहन ने जबरन दोनों को एक-कमरे में बंद कर दिया, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed