{"_id":"605a4b528ebc3edc0835e4ed","slug":"strong-wind-and-light-rain-brought-relief-from-the-heat-ashram-news-noi5732110181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी के मौसम ने मंगलवार को करवट ली। इसी के साथ सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों को राहत मिल गई। दोपहर बाद आकाश में बादल घिर आए और रिमझिम बारिश व तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है।
दरअसल, एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था। बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही थी। हालांकि बादल सूर्यदेव की तीखी किरणों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। दोपहर दो बजे के बाद तेज हवाओं ने दस्तक दी और मौसम पूरी तरह बदल गया। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी हल्के बादलों और तेज हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 29.6 और न्यूनतम सामान्य से 4 अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 64 फीसदी व न्यूनतम 47 फीसदी रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई। ग्रेटर नोएडा में यह बेहद खराब रही। अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता सुधरने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 338 के साथ बहुत खराब रहा। इसके अलावा, गाजियाबाद की हवा 298 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी के करीब रही। सफर के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 171 व पीएम2.5 95 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।