फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Strictness on masks may increase again, decision in DDMA meeting

दिल्ली : मास्क पर फिर बढ़ सकती है सख्ती, डीडीएमए की बैठक में कल होगा फैसला

Tue, 19 Apr 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 04:59 AM IST
सार

बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्क व दो गज की दूरी को लेकर सभी जिलों में अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया समेत नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के साथ चर्चा की जाएगी। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Strictness on masks may increase again, decision in DDMA meeting
demo pic... - फोटो : instagram

विस्तार

नोएडा और गाजियाबाद के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्लीवालों के लिए भी फिर से मास्क पर सख्ती बढ़ सकती है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं लगाने पर लागू जुर्माना नियम को वापस ले लिया था, लेकिन बीते कुछ दिन से लगातार संक्रमित बढ़ने की वजह से एक बार फिर कोविड सतर्कता नियमों को लेकर सरकार सख्ती बरत सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्क व दो गज की दूरी को लेकर सभी जिलों में अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया समेत नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के साथ चर्चा की जाएगी। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बैठक में विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद डीडीएमए सख्त फैसला ले सकता है। डीडीएमए की सिफारिश के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अग्रिम फैसला लेगा और सभी जिला प्रशासन के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहरों में मास्क को अनिवार्य किया गया है। हालांकि, दिल्ली में यह पहले से अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed