फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Stone pelting in Tajiya procession on the occasion of Muharram in Nangloi

Delhi Muharram Clash: नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव, लहराई गईं तलवारें, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sat, 29 Jul 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Jul 2023 10:36 PM IST
सार

मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस निकालने के दौरान महाराजा सूरजमल स्टेडियम में पत्थराव हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि हालात काबू में हैं।

विज्ञापन
Stone pelting in Tajiya procession on the occasion of Muharram in Nangloi
नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार मोहर्रम के लिए निकाले जा रहे जुलूस में अचानक बवाल हो गया। हालात इस कदर बिगड़े कि भीड़ ने पुलिस के अलावा राहगीरों पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को काबू किया। हमले के दौरान पुलिस के दर्जन भर जवानों के अलावा पब्लिक के कई लोगों को चोट लगी है। दरअसल बवाल ताजिया के तय रूट को छोड़कर दूसरे रास्ते पर जाने को लेकर हुआ। पुलिस ने भीड़ को समझाकर रोकने का प्रयास किया तो अचानक कुछ शरारती लोगों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक नांगलोई इलाके में तनाव का माहौल था। पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ड्रोन से हालात की निगरानी कर रही है। वहीं मामले में फिलहाल, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता पहले शांति बहाल करने का है, बाद में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकों गिरफ्तार किया जाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने हालात पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मोहर्रम के मौके पर नांगलोई इलाके में मातमी जुलूस निकाले जा रहे थे। इसमें आठ से दस हजार लोग शामिल थे। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।



जुलूस निकालने से पहले पुलिस ने आयोजनकर्ताओं को इसका पूरा रूट निर्धारित करके दे दिया था। जुलूस नांगलोई के अलग-अलग इलाकों से होता हुआ नांगलोई चौक पर समाप्त होना था। दोपहर के समय जैसे ही जुलूस चौक पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने इसे सूरजमल स्टेडियम की ओर ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने चौक पर बैरिकेडिंग की हुई थी। लोगों को आगे जाने से रोका तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव के दौरान पीसीआर के अलावा ईआरवी, दो डीटीसी बसें और कई निजी कारों के शीशे टूट गए। कुल दर्जन भर वाहनों को क्षति पहुंची। पथराव में पुलिस के दर्जन भर कर्मी सहित पब्लिक के कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों का दावा था कि भीड़ में मौजूद कई लोग तलवार और दूसरे हथियार लहरा रहे थे। बहरहाल बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर इन सब को खदेड़ दिया। देर रात तक पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed