{"_id":"6adb156998f2f839c2053edc","slug":"stir-caused-by-appearance-of-controversial-slogans-free-kashmir-and-free-palestine-on-jamia-millia-islamia-cam-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में विवादित नारे; फ्री कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन लिखे जाने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में विवादित नारे; फ्री कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन लिखे जाने से हड़कंप
Fri, 23 Oct 2026 01:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:36 PM IST
सार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। इन नारों में "फ्री कश्मीर" और "फ्री फिलिस्तीन" जैसे शब्द शामिल हैं। यह घटना जामिया स्टूडेंट्स यूनियन की बहाली को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सामने आई है।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन की अपील बेअसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। इन नारों में "फ्री कश्मीर" और "फ्री फिलिस्तीन" जैसे शब्द शामिल हैं। यह घटना जामिया स्टूडेंट्स यूनियन की बहाली को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सामने आई है। बीते कुछ दिनों से छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इस मुद्दे पर प्रशासन और छात्रों के बीच हुई बातचीत विफल हो चुकी है। जामिया प्रशासन ने दो दिन पहले भी छात्रों से दीवारों को गंदा न करने की अपील की थी। इसके बावजूद अब दोबारा से कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के गेटों को भी नुकसान पहुंचाया गया है, विशेष रूप से गेट नंबर सात को क्षति हुई है। यह गेट देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के नाम पर रखा गया है। अन्य गेट, दीवारों, विभागीय इमारतों के बाहरी हिस्सों और सामान्य क्षेत्रों को पहुंचाया गया नुकसान भी अत्यंत खेदजनक है।
विज्ञापन
ऐतिहासिक प्रतिमा पर ग्राफ़िटी
गालिब की ऐतिहासिक प्रतिमा पर ग्राफ़िटी (लिखावट) की गई है, जिसे विश्वविद्यालय ने अत्यंत दुखद बताया है। प्रतिमा के आसपास के सेंट्रल लॉन और उसके इर्द-गिर्द संपत्ति को पहुंचाया गया नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय ने इस 106 साल पुराने संस्थान के बुनियादी ढांचे और विरासत की रक्षा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की छात्रों से अपील
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण विरोध और असहमति जताने के अपने अधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ करें। संस्थान ने छात्रों से कहा है कि यह विश्वविद्यालय पूरे जामिया समुदाय का है। इसलिए इसकी संपत्ति और विरासत को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।