{"_id":"613796ed8ebc3e744438ffc3","slug":"step-father-raped-daughter-for-six-years-case-registered-on-mother-complaint-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सौतेला पिता छह वर्षों से कर रहा था बेटी के साथ दरिंदगी, मां की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सौतेला पिता छह वर्षों से कर रहा था बेटी के साथ दरिंदगी, मां की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार
Tue, 07 Sep 2021 10:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:14 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने सोमवार को कालिंदी कुंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सौतेला पिता उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सौतेला पिता अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ छह वर्षों से दरिंदगी कर रहा था। मां की शिकायत पर कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। कालिंदी कुंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने सोमवार को कालिंदी कुंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सौतेला पिता उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। वह छह वर्ष से बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सोमवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की सोमवार को ही मेडिकल जांच करवाई थी। मंगलवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन