फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sports University will also have undergraduate, postgraduate and research courses

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में स्नातक, स्नातकोत्तर और रिसर्च के कोर्सेज भी होंगे

Fri, 25 Jun 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sports University will also have undergraduate, postgraduate and research courses
नई दिल्ली। मुंडका में 90 एकड़ में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को तैयार करने का काम जल्द ही शुरू होगा। कोविड-19 के कारण काम रुक गया था। बीते बुधवार को ही दिल्ली सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को इस यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। अब जल्द ही इसकी आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की खास बात ये है कि यहां ऐसे बच्चों को दाखिला मिलेगा, जो कि खेल में ही अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। इसमें एक स्पोर्ट्स स्कूल भी होगा। इस यूनिवर्सिटी को राज्य स्तर के विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां स्नातक, स्नातकोत्तर व रिसर्च से जुड़े कोर्स भी होंगे। यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञों की टीम जल्द ही विभिन्न खेलों को ध्यान में रखकर यहां कराए जाने वाले कोर्सेज की सरंचना तैयार करेगी। हालांकि इस यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार पर सवाल उठने लगे हैं कि जब यूनिवर्सिटी बनकर तैयार नहीं हुई, तो पहले कुलपति कैसे नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

खेल प्रदर्शन के आधार पर डिग्री मिलेगी
देश में अपनी तरह की इस यूनिवर्सिटी में आने पर खिलाड़ियों को किसी और डिग्री की जरूरत नहीं होगी। उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें डिग्री मिलेगी। यूनिवर्सिटी के माध्यम से स्वास्थ्य, व्यायाम, खेल के क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अनुसंधान और शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके माध्यम से ऐसे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे, जो भारत के लिए कम से कम 50 पदक लेकर आएं। यहां खिलाड़ियों को ऐसी खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे कि वह विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। यहां स्विमिंग पूल व जिम की भी सुविधा होगी। एक हॉस्टल बनाए जाने की भी योजना है। यहां विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed