फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   spicejet will give free ticket for voting

मतदान के लिए दिल्ली आने वाले को स्पाइस जेट देगी मुफ्त टिकट

Tue, 04 Feb 2020 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
spicejet will give free ticket for voting
नई दिल्ली। स्पाइस जेट ने आठ फरवरी को मतदान के लिए दिल्ली आने वाले यात्रियों को निशुल्क टिकट देगी और यात्रियों को केवल यात्रा कर व सरचार्ज का भुगतान करना होगा। यह टिकट सीमित संख्या में दी जाएंगी। इसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और कंपनी की इंटरनल कमेटी इनका चुनाव करेगी। एयरलाइन ने स्पाइस डेमोक्रेसी पहल की जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि अगर कोई यात्री आठ फरवरी को दिल्ली जाने और आने की टिकट बुक कराता है तो उसका पूरा बेस फेयर वापस किया जाएगा। वहीं अगर कोई यात्री आठ फरवरी को दिल्ली जाने और नौ फरवरी को वापसी की टिकट बुक करता है तो एक ओर की टिकट का बेस फेयर वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

एयरलाइन ने बताया कि इस पहल के तहत यात्रियों का रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से पांच फरवरी तक होगा। निशुल्क टिकट के लिए चुने गए यात्रियों को इसकी जानकारी छह फरवरी को दे दी जाएगी। चुने गए यात्रियों को सात या आठ फरवरी को दिल्ली की यात्रा करनी होगी। इसके साथ ही उन्हें मतदान के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्वीटर अकाउंट पर स्पाइस डेमोक्रेेसी हैशटैग लिखकर एक सेल्फी भी अपलोड करनी होगी। एयरलाइन के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि मतदान करना एक बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन कामकाज के सिलसिले में अपने घरों से दूर रहने वाले लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते। इसलिए स्पाइस जेट उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सहायता करना चाहता है और इसके लिए निशुल्क टिकट दी जा रही है। उम्मीद है इस पहल से लोकतंत्र मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed