{"_id":"6ad8a73dfd8b09f9650853fd","slug":"hearing-on-bail-of-ashutosh-ranka-and-sourav-das-in-sem-court-today-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेपी नेताओं को रिहाई या जेल!: आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट में मौजूद, थोड़ी देर में आएगा जमानत पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेपी नेताओं को रिहाई या जेल!: आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट में मौजूद, थोड़ी देर में आएगा जमानत पर फैसला
Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
सार
दो दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी गई। आज बुधवार को एसईएम कोर्ट में दोनों नेताओं को तीसरी बार पेश किया है।
विज्ञापन
अशुतोष रांका और सौरव दास
- फोटो : ANI
विस्तार
मंदिर मार्ग स्थित एसईएम कोर्ट में आज सीजेपी नेताओं की सुनवाई जारी है। आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट में मौजूद हैं। कुछ देर में उनकी जमानत पर फैसला आएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
दो दिन की न्यायिक हिरासत आज हो रही खत्म
दो दिन पहले सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी। सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर अवैध प्रवेश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया
दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में हैं। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वे बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्तूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन