फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special train will run from Shakurbasti to Ringas Junction

Delhi News: शकूरबस्ती से रिंगस जंक्शन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 30 Oct 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Shakurbasti to Ringas Junction
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे की ओर से शकूरबस्ती और रिंगस जंक्शन के बीच विशेष अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04472/04471 (शकूरबस्ती–रिंगस जंक्शन-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल) दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा करेगी। शकूरबस्ती से रिंगस जंक्शन 31 अक्टूबर को एक फेरा करेगी। जबकि रिंगस जंक्शन से शकूरबस्ती 1 नवम्बर को एक फेरा करेगी। दोनों ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। ट्रेन 04472 शकूरबस्ती से पटेल नगर, दिल्ली कैंट, बिजवासन, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डबला, निम का थाना, कानवट, श्रीमाधोपुर होते हुए रिंगस जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन 04471 श्रीमाधोपुर, कानवट, निम का थाना, डबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम, बिजवासन, दिल्ली कैंट, पटेल नगर होते हुए शकूरबस्ती पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed