फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   special cell arrested three smugglers for smuggling arms in delhi ncr 27 pistols recovered

अपराध पर शिकंजा: दिल्ली-एनसीआर में हथियार तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 27 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद

Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि तीन दिसंबर को सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर हथियार की खेप लेकर सराय काले खां इलाके में आ रहा है। निरीक्षक रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी पर योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
special cell arrested three smugglers for smuggling arms in delhi ncr 27 pistols recovered
तस्करों से बरामद हथियार - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल्द पैसा कमाने के लिए दिल्ली व एनसीआर में हथियार सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तस्कर को सराय काले खां से जबकि दो तस्करों को रोहिणी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक डीजे का काम करता है जबकि एक पहलवान है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचानमथुरा निवासी जितेंद्र और अलीगढ़ निवासी पंकज कुमार भारद्वाज के तौर पर हुई है। जबकि तीसरा आरोपी योगेश पटेल मध्य प्रदेश के दामोह का रहने वाला है। इनमेंजितेंद्र और पंकज से 15 अवैध पिस्टल, जबकि योगेश पटेल के पास से 12 अवैध पिस्टल मिलीहैं। योगेश पेशे से डीजे का काम करता है। जबकि पंकज पहलवानी करता था। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर उसे दिल्ली एनसीआर में ऊंचे दाम पर बेचते थे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि तीन दिसंबर को सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर हथियार की खेप लेकर सराय काले खां इलाके में आ रहा है। निरीक्षक रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी पर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 12 पिस्टल मिले। पूछताछ में पता चला कि योगेश अपने इलाके में होने वाले शादी व अन्य समारोह में डीजे का काम करता था। वर्ष 2019 में शादी समारोह के दौरान एक हथियार तस्कर के संपर्क में आया। उसके बाद से जल्द पैसे कमाने के लिए हथियार की तस्करी करने लगा। उसने सितंबर 2021 में दिल्ली में हथियार की खेप पहुंचाया था। वह मध्य प्रदेश में आठ और दस हजार में पिस्टल खरीदकर उसे दिल्ली में 25 से 30 हजार रुपये में बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 6 दिसंबर को रोहिणी में स्विफ्ट कार से आए दो हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पंकज कुमार और जितेंद्र के रूप में कीगई। उनके कब्जे से पुलिस ने 15 पिस्टल बरामद की गईं। पंकज मूलत: अलीगढ़ का रहने वाला है। वह पहलवानी के कई कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हो चुका है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात पवन से हुई। पवन अवैध हथियारों की तस्करी करता था। उसके साथ पंकज भी जल्द पैसे कमाने के लिए हथियारों कीतस्करी करने लगा। कुछ समय बाद पंकज खुद अपना काम शुरू किया। उसने अपने इस काम मेंजितेंद्र को ड्राइवर रखा। वह मध्य-प्रदेश के खरगोन से हथियारखरीदकर उसे दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र मथुरा का रहने वाला है। लॉकडाउन में वह पंकज के पास ड्राइवर की नौकरी करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed