फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special camps to enroll left-out voters camps to be held on September 20 and 27 from 10 AM to 5 PM in Delhi

दिल्ली: छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष शिविर, 20 और 27 सितंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगेंगे शिविर

Sun, 20 Sep 2026 08:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 08:11 AM IST
सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन कार्यालय विशेष शिविर लगाएगा। दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर 20 और 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Special camps to enroll left-out voters camps to be held on September 20 and 27 from 10 AM to 5 PM in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन कार्यालय विशेष शिविर लगाएगा। दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर 20 और 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं बेघर मतदाताओं, थर्ड जेंडर और यौन कर्मी  वर्कर्स को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए 23 और 24 सितंबर को रात आश्रय स्थलों और अन्य संबंधित इलाकों में शाम पांच से रात नौ बजे तक विशेष शिविर लगेंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 97,53,577 मतदाता हैं। घर-घर सत्यापन के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों ने 47,56,722 ऐसे मतदाताओं की पहचान की, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, अनुपस्थित हैं, मृत हैं या एक से अधिक जगह दर्ज हैं। इनमें 43,32,775 स्थायी रूप से स्थानांतरित/अनुपस्थित/अन्य, 2,82,412 मृत और 1,41,535 डुप्लीकेट मतदाता हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के बेला एस्टेट का उदाहरण दिया है। एसआईआर से पहले बस्ती टूटने के कारण मतदाता अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले और उनके आवेदन जमा नहीं हो सके। बाद में विशेष अभियान में 309 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस पाने वालों को देने होंगे दस्तावेज
एसआईआर के तहत अब तक 31,63,930 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ये उन मतदाताओं को दिए गए हैं, जिनका नाम पिछली गहन पुनरीक्षण सूची से लिंक नहीं हो पाया या रिकॉर्ड में विसंगति मिली। नोटिस पाने वालों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष जवाब और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। नोटिसों का निपटारा 29 अक्तूबर तक किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed