फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Southern municipal corporation sweeper dead from Corona

कोरोना से दक्षिणी नगर निगम के सफाई कर्मी की मौत

Sun, 26 Apr 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Southern municipal corporation sweeper dead from Corona
नई दिल्ली। कोरोना से दक्षिणी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी विनोद (56) की शनिवार को मौत हो गई। वह एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सफाई यूनियन ने विनोद की मौत का जिम्मेदार दक्षिणी निगमायुक्त को बताया है।
विज्ञापन

विनोद की ड्यूटी दरियागंज वार्ड के भोगल में थी। लीवर की बीमारी के कारण वह 19 दिसंबर से छुट्टी पर थे, जिसके बाद 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस बीच शनिवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि, प्रशासन ने विनोद के परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन किया हुआ है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। सफाई कर्मी की मौत के बाद दिल्ली सफाई कर्मचारी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष वीरेंदर सिंह ने निगमायुक्त ज्ञानेश भारती को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी निगम कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मियों की 50 लाख की बीमा योजना को भी निगम ने लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी की रिपोर्ट निगेटिव
दक्षिणी निगम की महिला सफाईकर्मी की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, उन्हें 14 दिनों तक घर में ही रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके संपर्क में रहे नौ लोगों के लिए निगम ने आइसोलेशन ऑर्डर वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed