फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sonia Vihar embankment collapsed, threat of flood in many villages

Delhi News: सोनिया विहार पुश्ता धंसा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

Thu, 04 Sep 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Sonia Vihar embankment collapsed, threat of flood in many villages
नई दिल्ली। राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार रात सोनिया विहार थाने के पास पुश्ता धंस गया जिससे सोनिया विहार, सभापुर और चौहान पट्टी गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया। रातभर की मशक्कत के बाद पुश्ते को दुरुस्त किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि साल 2023 की बाढ़ के दौरान भी पुश्ता धंसा था, लेकिन उसकी ठीक से मरम्मत नहीं की गई। वहीं, दूसरी तरफ यमुना का पानी गीता कॉलोनी श्मशान घाट तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को केवल ऊंचाई पर बने एक प्लेटफॉर्म पर ही अंत्येष्टि हो पाई। धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ रहा है और पानी रोकने के लिए कट्टों में मिट्टी भरकर बैरिकेडिंग की गई है। अगर पानी मुख्य द्वार तक पहुंचा तो पुश्ता रोड भी डूब सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed