फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sonia Mathur and Monika Arora nominated as members of the Delhi Bar Council.

Delhi News: सोनिया माथुर व मोनिका अरोड़ा दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य नामित

Tue, 15 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sonia Mathur and Monika Arora nominated as members of the Delhi Bar Council.
सोनिया माथुर व मोनिका अरोड़ा दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य नामित
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर और अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा को दिल्ली बार काउंसिल में महिला सदस्य के रूप में सह-विकल्प (को-ऑप्ट) किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर और अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा को दिल्ली बार काउंसिल का महिला सदस्य नामित किया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 2 सितंबर के आदेश के अनुपालन में दिल्ली बार काउंसिल के गठन को पूरा करने के लिए की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि राज्य बार काउंसिल में सह-विकल्पित किए जाने वाले दो महिला सदस्यों का नामांकन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों द्वारा पूर्व महिला उच्च न्यायालय न्यायाधीशों या बार में अच्छी स्थिति वाली वरिष्ठ महिला सदस्यों में से किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed