{"_id":"6238fc3f066fb4779e07e5fa","slug":"son-shot-at-businessman-after-arguing-with-father-gangster-vikas-lagarpuria-sharp-shooter-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पिता से कहासुनी करने पर बेटे ने कारोबारी को मारी थी गोली, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया का है शार्प शूटर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पिता से कहासुनी करने पर बेटे ने कारोबारी को मारी थी गोली, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया का है शार्प शूटर, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Mar 2022 03:59 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 03:59 AM IST
सार
स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के पास से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोन डाटा की जांच की। साथ ही पुलिस को पीड़ित के बयान से पता चला की घटना को गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के शार्प शूटर ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छावला इलाके में गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के शार्प शूटर से कहासुनी करने पर उसके बेटे ने टेंट कारोबारी को गोली मारी थी। द्वारका पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पहलवानी करने का शौक है और वह राष्ट्रीय स्तर का पहलवानी प्रतियोगिता जीतने के लिए अभ्यास कर रहा था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान छावला निवासी नितिन सहरावत(19) के रूप में हुई है। 9 मार्च की रात पुलिस को छावला गांव में टेंट कारोबारी दीपक शौकीन को गोली मारे जाने की सूचना मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के पास से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोन डाटा की जांच की। साथ ही पुलिस को पीड़ित के बयान से पता चला की घटना को गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के शार्प शूटर ने अंजाम दिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के कई इलाकों में दबिश दी। 20 मार्च को पुलिस को पता चला की एक आरोपी नितिन सहरावत श्याम विहार में किसी से मिलने आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह अपने पिता प्रदीप सहरावत और उनके दोस्त के साथ कार से गांव आ रहा था। रास्ते में पिता कार रोककर फल खरीदने लगे। इसी दौरान उनकी टेंट कारोबारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके पिता ने खुद को विकास लगरपुरिया का शार्प शूटर बताया और कहा कि उसका नाम बबलू नांगलिया है। यह सुनते ही कारोबारी गाली देने लगा और कहा कि वह किसी को नहीं पहचानता। इस बात पर नितिन को गुस्सा आ गया और उसने कारोबारी को गोली मार दी।
घटना को अंजाम देने के बाद पिता पुत्र फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन सहरावत 12वीं तक पढ़ाई की है। उसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनने के लिए कुश्ती में जोर अजमाइश करने लगा।