फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   son brutally beat his mother to death with a stick In Sabzi Mandi

ये कैसा कलयुगी बेटा: मां की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, फिर AC चलाकर सोया; बेटियां के पहुंचने पर हुआ खुलासा

Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
सार

सब्जी मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर के दूसरे कमरे में एसी चलाकर सोता रहा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
son brutally beat his mother to death with a stick In Sabzi Mandi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मकान बेचने से मना करने पर अपनी मां को डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या करने के बाद वह मां के शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले गया। वहां शव को जमीन पर रखकर आरोपी दूसरे कमरे में एसी चलाकर सो गया। सुबह आरोपी की बहनें मां की खैरियत लेने पहुंची तो घटना का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

आरोपी दीपक को पड़ोसी ने दबोचा
मां के बारे में पूछने पर आरोपी उनके गिरकर जख्मी होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस से शिकायत करने की बात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थोड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दीपक (29) को पड़ोसी की इमारत से दबोच लिया। मृतका की शिनाख्त इंदू देवी (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार और शराब का आदि था आरोपी बेटा
इंदू देवी परिवार के साथ 215-एक्स, दूसरी मंजिल, शोरा कोठी, सब्जी मंडी इलाके में रहतीं थीं। इनके परिवार में दो बेटी चारू और हिना के अलावा एक बेटा दीपक है। पति परमानंद फलों के कारोबारी थे। तीन साल पहले उनकी मौत हो गई थी। दीपक के बड़े भाई मोहित की भी कई साल पहले रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। चारू अपने परिवार के साथ नांगलोई और हिना अशोक विहार में रहती है। इंदू दीपक के साथ रहती थीं। दीपक बेरोजगार है और उसे शराब पीने की लत है। शराब पीने के अलावा वह शानो-शौकत के साथ रहना चाहता है। अपने नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए वह अपने मकान को बेचना चाहता था। इंदू इसका विरोध करती थी। अक्सर इसी बात पर आरोपी अपनी मां को बुरी तरह पीटता था। कई बार वह पिटाई से बेहोश तक हो जाती थी।

विज्ञापन

मां ने बेटी को बताई थी पिटाई की वारदात
इसके बावजूद भी परिवार ने कभी इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की। सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह मां को पीट रहा था। इस दौरान चारू ने भाई को वीडियो कॉल की। उस समय मां के हाथ और मुंह से खून निकल रहा था। मां ने बेटी को बताया कि दीपक उसे पीट रहा है। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे चारू ने दोबारा कॉल की तो उस समय आरोपी ने वीडियो कॉल पर मां को जमीन पर पड़ा दिखाया। सुबह दोनों बहनें घर पहुंचीं तो उनको मां की हत्या का पता चला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी ने इससे पूर्व अपना एक और मकान नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए बेच दिया था। मां दूसरा मकान बेचने के खिलाफ थी। इस वजह से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

चारपाई के नीचे प्लास्टिक का कट्टा ओढ़कर छिपा था
आरोपी इमारत की तीसरी मंजिल पर एक चारपाई के नीचे प्लास्टिक का कट्टा ओढ़कर छिपा हुआ था। पुलिस ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो वह पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास करने लगा। सख्ती करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed