फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Soldier saved life of a passenger who was dragged between train-platform

ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटते यात्री की सिपाही ने बचाई जान

Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Soldier saved life of a passenger who was dragged between train-platform
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही ने एक यात्री की जान बचा ली। दरअसल, चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटता जा रहा था, जिस पर निगाह पड़ते ही सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्री को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आला अधिकारियों ने बहादुर सिपाही को पुरस्कृत करने अनुशंसा की है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई की रात सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली ट्रेन करीब पौने ग्यारह बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान एक यात्री दो बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया और घिसटता चला गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तब तक प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे सिपाही राजबीर की नजर यात्री पर पड़ी। वह तुरंत भागकर यात्री के पास पहुंचा और उसे खींचने की कोशिश करने लगा। इस दौरान सिपाही भी गिर गया। ट्रेन के दरवाजे के हैंडल को पकड़े यात्री को ट्रेन घसीट रही थी और वह नीचे ट्रैक की तरफ जा रहा था। राजबीर एक बार फिर उठकर यात्री के पास पहुंचा और उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने यह देखकर चेन खींचकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन तब तक यात्री सुरक्षित निकल चुका था। सबसे बड़ी बात यह रही कि यात्री को ज्यादा चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही राजबीर ने बताया कि यात्री ने गिरने के बाद भी ट्रेन के गेट के हैंडल को जोर से पकड़ रखा था, जिसकी वजह से उसे खींचने में दिक्कत आई, लेकिन दूसरी बार उसने यात्री को खींच लिया। इस दौरान सिपाही को चोट लगी और उसका मोबाइल टूट गया। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री उसमें सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed