फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Software engineer shot himself dead after hearing from wife

पत्नी से कहासुनी होने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद को गोली मारकर दी जान

Fri, 23 Apr 2021 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Software engineer shot himself dead after hearing from wife
नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर इलाके में पत्नी से कहासुनी होने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर इमरान (36) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 12 लाख के कर्ज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय सहरावत ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वेस्ट गुरु अंगद नगर में एक युवक के खुद को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने खुद के सीने में गोली मारी थी। घटनास्थल पर उसकी पत्नी शिखा तिवारी मौजूद थी। पूछताछ में पता चला कि इमरान और शिखा ने करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेम विवाह किया था। इमरान काफी अरसे से बेरोजगार था, जबकि पिछले लॉकडाउन में शिखा की भी नौकरी छूट गई थी। शिखा ने जुलाई 2020 में 12 लाख का लोन लिया था। शिखा ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम लोन की किस्त को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इस दौरान इमरान ने पिस्टल निकालकर अपने सीने पर गोली मार ली। पुलिस ने पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस इमरान के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed