फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   so far in 2021 33 people have been arrested with weapons at delhi airport

लापरवाही: अनजाने में हथियारों के साथ एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं यात्री, इस साल अब तक 33 लोग हो चुके गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 12:17 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि वर्ष 2019 में अवैध हथियार व बिना कागजात के हथियार लेकर एयरपोर्ट पहुंचे 109 मामले दर्ज हुए थे और 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
so far in 2021 33 people have been arrested with weapons at delhi airport
delhi airport

विस्तार

जागरूकता अभियान का भी यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अभी भी भारी संख्या में लोग अवैध हथियार व कारतूसों के साथ एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई है कि लोग अनजाने व अज्ञानता के चलते एयरपोर्ट पर अवैध हथियारों के साथ आते हैं। ऐसे में लोगों को न केवल परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि वह समय पर यात्रा करने से भी रह जाते हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि वर्ष 2019 में अवैध हथियार व बिना कागजात के हथियार लेकर एयरपोर्ट पहुंचे 109 मामले दर्ज हुए थे और 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2020 में अवैध हथियार रखने के 66 मामले दर्ज हुए थे और 66 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के शुरूआती पांच महीनों में यानि एक जनवरी से लेकर 31 मई तक अवैध हथियारों के साथ 34 लोग एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसे में अवैध हथियार रखने के 34 मामले दर्ज हुए और 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस वर्ष के शुरूआती पांच महीने में तो काफी दिनों तक हवाई यात्रा बाधित रही थी। 
विज्ञापन


डीसीपी राजीव रंजन का कहना है कि ज्यादातर मामलों में ये देखने में आया है कि लोग अनजाने में अवैध हथियार व कारतूस के साथ एयरपोर्ट पर आते हैं। जैसे किसी ने अपने भाई व पिता का बैग ले लिया और उसमें अपना सामान रखकर यात्रा के लिए निकल पड़े। वह ये नहीं देखते कि बैग में कुछ है या नहीं। बैग में  उनके पिता व भाई की लाईसेंसी पिस्टल या कारतूस हो। यात्रा करने वाले शख्स के पास उसके कागजात नहीं होते। ऐसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज होता है। कुछ केसों में ये भी देखने में आया है कि लोग अज्ञानता के कारण भी कारतूस लेकर एयरपोर्ट पहुंच गए। जैसे अमेरिका से एक व्यक्ति कारतूस लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गया। उस व्यक्ति को अमेरिका में कारतूस सड़क पर पड़ा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed