{"_id":"60243a5f8ebc3ee96e7ced6e","slug":"smart-window-glass-installed-in-new-delhi-howrah-rajdhani-ashram-news-noi564974841","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी में लगा स्मार्ट विंडो शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी में लगा स्मार्ट विंडो शीशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री अब एक क्लिक में खिड़कियों से धूप का सेवन कर सकेंगे तो दूसरे ही क्लिक में बाहरी लोगों की नजर से बच सकेंगे। दरअसल रेलवे ने ट्रेनों में पॉलिमर डिस्पसर्ड लिक्विड क्रिस्टल आधारित शीशा खिड़कियों में पर्दे की जगह लगाना शुरू कर दिया है। इसकी खासियत है कि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इसे पारदर्शी बना सकेंगे।
पॉलिमर डिस्पसर्ड लिक्विड क्रिस्टल आधारित स्विच से लैस इस नई तकनीक के सहारे मुसाफिर विंडों को पारदर्शी रखना है या नहीं यह खुद निर्धारित करेंगे। इस तकनीक से यात्रियों की प्राइवेसी, तेज धूप व अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव भी होगा। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में इसे बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसे लेकर रेलवे यात्रियों से एक फीडबैक भी लेगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस नई तकनीक आधारित विंडों की खासियत को लेकर बुधवार को एक ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा है कि आधुनिक तकनीक से नई सुविधाएं देने की दिशा में एक और शुरुआत करते हुए हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्मार्ट विंडो सिस्टम लगाया गया है। यात्री सिर्फ एक स्विच की मदद से विंडों के शीशे को अपनी सुविधानुसार पारदर्शी या अपरारदर्शी बना सकते है।